ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) की ओर से गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में आयोजित अंतर रीजनल स्पोर्ट्स मीट के वॉलीबॉल में दूसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। फाइनल मैच शनिवार को होगा।
पहले मैच में वेस्टर्न रीजन ने ईस्टर्न रीजन को 25-6, 25-8 अंक से पराजित किया। वेस्टर्न के संजीव कुमार को बेस्ट प्लेयर चुना गया। दूसरे मैच में साउथर्न ने एनसीआर को 25-22, 25-22 से हराया। साउथर्न के कृषोब को बेस्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। तीसरे मैच में साउथर्न ने ईस्टर्न को 28-22, 25-23, 25-23 अंक से मात दी। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रफीक (साउथर्न) रहे। चौथे मैच में एनसीआर ने वेस्टर्न को 25-13, 25-22 अंक से हराया दी। एनसीआर के कोटेश बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया।