फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखेंगे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
निक्की हत्याकांड
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखेंगे परिजन

आरोपी विपिन के चचेरे भाई देवेंद्र का कहना है कि अभी पंचायत का कोई इरादा नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सिरसा गांव में विवाहिता की जलाकर हत्या के मामले में आरोपी के परिजन घटना से जुड़े सभी सीसीटीवी को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर अर्जी देंगे। आरोपी विपिन के चचेरे भाई देवेंद्र का कहना है कि अभी पंचायत का कोई इरादा नहीं है। जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद ही आगे कोई कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी के अधिवक्ता अमित भाटी ने बताया कि सही जांच के लिए विपिन के घर के बाहर, सिरसा टोल व फोर्टिस अस्पताल से जुड़़ी सभी सीसीटीवी को सुरक्षित रखने के लिए पत्र लिखा जाएगा। परिजनों ने जलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कासना कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस की ओर से मुख्य आरोपी पति विपिन को मुठभेड़ व मां दया, पिता सत्वीर, भाई रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी के परिजनों की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि घटना के दौरान आरोपी विपिन, उसकी मां व उसके पिता घर के बाहर थे। वहीं भाई रोहित सिरसा टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर मौजूद था। मुख्य आरोपी के साथ उसके परिवार को फंसाया जा रहा है। वहीं निक्की के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने जलाकर विवाहिता की हत्या की है। पुलिस की ओर से अस्पताल, आरोपी के घर, सिरसा टोल की फुटेज लेकर जांच की जा रही है। सर्विलांस की मदद से भी मामले की जांच की जा रही है, जिससे आरोपियों की घटना स्थल पर मौजूदगी को दर्शाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें