फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: माली की मौत मामले में परिजनों ने दो घंटे तक किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के कमरे में मिला था शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के निजी स्कूल में माली की मौत के मामले में परिजनों ने बुधवार को करीब दो घंटे तक हंगामा किया। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच मांग की। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान भी नहीं थे। पीएम रिपोर्ट आने और स्कूल प्रबंधन के साथ वार्ता होने के बाद परिजन शांत हुए और दोपहर बाद तुस्याना गांव में अंतिम संस्कार किया।

मंगलवार को नॉलेज पार्क -5 स्थित पोद्दार लर्न स्कूल के एक कमरे में माली राकेश (56) का शव फंदे से लटका मिला था। उन्नाव में रहने वाले परिजनों को सूचना दी गई थी। परिजनों ने राकेश की हत्या करने का आरोप लगाकर जांच करने की मांग की। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव को तुस्याना गांव में लाया गया। यहां महिलाओं ने शव आते ही हंगामा कर दिया। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने फिर हत्या का आरोप लगाया जिस पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट परिजनों को दी जिसमें मौत का कारण हैंगिंग आया है। मारपीट के निशान भी शरीर पर नहीं मिले हैं जिसके बाद परिजनों ने अपनी मांग रखी। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के साथ परिजनों की वार्ता कराई।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद स्कूल से आश्वासन मिलने के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। तुस्याना गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच में किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया है। पारिवारिक कलह के कारण ही आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

घर की महिलाओं ने कुछ मांग की थी। उस पर परिजनों की स्कूल प्रबंधन के साथ वार्ता करा दी है। परिजनों ने लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण हैंगिंग आया है। अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। -बीएस वीर कुमार, एसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें