मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम
कविता, नाट्य और कला से छात्रों ने दी कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में देश के वीर जवानों को याद करते हुए अंतर्क्लान टैबल्यु प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। प्रतियोगिता का विषय आतंकवाद रखा गया था, जिसमें छात्रों ने नाट्य प्रस्तुति, कविता के माध्यम से आतंकवाद के दुष्परिणामों और देश की एकता का संदेश दिया। कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है।
इस अवसर पर कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त मेजर आशीष धौंचक की माता कमला देवी और कैप्टन सुमित रॉय की माता स्वप्ना रॉय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
स्कूल की प्रधानाचार्या निंदिया साकेत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना की। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल्स की निदेशिका संयोगिता शर्मा ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया।
----------------
नेहा शर्मा
मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम