जहांगीरपुर (संवाद)। श्री रामायण मेला समिति की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन में बृहस्पतिवार को लक्ष्मण शक्ति, संजीवनी बूटी की खोज और भरत-हनुमान मिलाप जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। इन प्रसंगों को देखने के लिए नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
लक्ष्मण शक्ति प्रसंग में लक्ष्मण के मूर्छित होने और उनके प्राण बचाने के लिए संजीवनी बूटी की खोज का दृश्य प्रस्तुत किया गया। भरत-हनुमान मिलाप के मंचन ने दर्शकों को भावुक कर दिया। पंडाल में मौजूद लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सरल, सोनू चौधरी जवा वाले, चंद्रमणि भारद्वाज, नीरज जादौन, खूबचंद शर्मा, योगेश शर्मा, मयंक शर्मा और लेखराज सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।