फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दूतावास ने लीना के स्विस नागरिक होने की पुष्टि की

विज्ञापन
विज्ञापन
स्विस अधिकारियों ने दी मीडिया को जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विदेशी महिला लीना बर्जर (30) की बुधवार को पहचान हो गई। स्विट्जरलैंड ने बुधवार को पुष्टि करते हुए कहा कि जिस महिला का शव तिलक नगर से मिला था, वह स्विस नागरिक थी। दूतावास के अधिकारी स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।
स्विट्जरलैंड दूतावास की ओर से मीडिया उप-प्रमुख वैलेन्टिन क्लिवाज ने मीडिया बताया कि एफडीएफए (संघीय विदेश विभाग) भारत में स्विस नागरिक की मौत की पुष्टि करता है। उन्होंने डाटा सुरक्षा और व्यक्तिगत गोपनीयता का हवाला देते हुए ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया। लीना का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार को एमसीडी स्कूल की दीवार के पास मिला था। उनके हाथ-पैर चेन से बंधे हुए थे और ताला लगा हुआ था। शव को पश्चिमी दिल्ली के एक अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से इंकार पर दी वारदात अंजाम
पश्चिमी जिला पुलिस ने स्विस महिला की हत्या के आरोप में जनकपुरी निवासी गुरपीत सिंह (33) को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि लीना से गुरप्रीत शादी करना चाहता था, लेकिन लीना ने दूसरे लड़के का हवाला देकर गुरप्रीत को इंकार कर दिया था। गुरप्रीत के बुलावे पर लीना 11 अक्टूबर को दिल्ली आई थी। लीना जनकपुरी में एक होटल में रुकी थी। लीना के दिल्ली आते ही गुरप्रीत का मनमुटाव हो गया था। पुलिस को आरोपी के पास से लीना का पासपोर्ट और वीजा मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें