फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 5 मई को एनईए भवन में समस्याएं सुनेगा विद्युत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
5 मई को एनईए भवन में समस्याएं सुनेगा विद्युत निगम
विज्ञापन


विद्युत निगम के अधिकारियों ने उद्यमियों संग की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में एनईए व विद्युत निगम के अधिकारियों के बीच शनिवार को बैठक हुई। इस दौरान विद्युत निगम नोएडा के मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन, अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार पटेल व कॉमर्शियल उमेश सिंह यादव समेत अन्य अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने बताया कि इस दौरान विद्युत आपूर्ति, सप्लाई, बिलिंग संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता ने जानकारी दी कि शहर में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ बनाने के लिए लगभग 250 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे है और भूमिगत केबलिंग का कार्य तेजी से प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के पूर्ण होने में कुछ समय लगेगा लेकिन विभाग द्वारा व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही वर्तमान में आ रही समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एनईए की ओर से उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन 5 मई को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें