फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शूटर खुशी ने जयपुर में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




नोएडा। जिले की निशानेबाज खुशी रस्तोगी ने जयपुर में आयोजित 48वीं यूपी राज्य निशानेबाजी में 25 मीटर पिस्टल में कांस्य पदक जीता है। इसके पहले वह 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उनका चयन देहरादून में होने वाली प्री नेशनल नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। अब वह देहरादून में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह इसके लिए अभी से तैयारी में जुट गई हैं। खुशी ने बताया कि उन्होंने पहली बार 25 मीटर पिस्टल में हिस्सा लिया था। आयोजन जयपुर स्थित ओएसिस शूटिंग रेंज में 30 अगस्त से 7 सितंबर तक चला। इसमें प्रदेश के चार हजार से अधिक निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था। खुशी को 25 मीटर पिस्टल के एनआर जूनियर वर्ग में पदक मिला है। उनकी इस जीत से सिर्फ उनका परिवार नहीं बल्कि उनके कोच और शहर के शूटर्स भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें