फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले की रोल बॉल टीम आगरा रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
-नारायण ई टेक्नो स्कूल में आयोजित होगी 17वीं सीनियर राज्य चैंपियनशिप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। सीनियर उत्तर प्रदेश रोल बॉल चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए शनिवार को पुरुष वर्ग की गौतमबुद्ध नगर की रोल बॉल टीम आगरा रवाना हुई। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है।
विज्ञापन




आगरा के नारायण ई-टेक्नो स्कूल में 28 से 29 सितंबर तक 17वीं, सीनियर राज्य रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिले की टीम रविवार को प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन 25 से 27 सितंबर तक प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन करने के आधार हुआ है। 15 खिलाड़ियों ने शिविर में भाग लिया था। इनमें से 11 खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन 14 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के गामा-1 स्थित प्रज्ञान स्कूल में आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर हुआ था। टीम में मिलिंद शर्मा, रोहन चौहान, आदित्य चौहान, आकाश बंसल, आशीष, ऋषभ सारस्वत, श्रेयस सिंह, निष्कर्ष भारद्वाज, जयवीर, विक्की गौतम, तन्मय दास को जगह मिली है। टीम के कोच की जिम्मेदारी रविकांत ठाकुर को मिली है। जिला रोल बॉल संघ के अध्यक्ष मोहित दलगीर ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें