फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एशियाई खेल के लिए जिले के खिलाड़ी एएफआई के सांचे में फिट

विज्ञापन
विज्ञापन
19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक जापान में होगी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता, एएफआई ने जारी किया क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड
विज्ञापन


नितेश कुमार



ग्रेटर नोएडा। एशियाई खेलों के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड जारी करने के बाद जिले के खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक जापान में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जिले से जय नागर, सलोनी नागर, अरविंद शर्मा, शिवानी सैनी, मीत भाटी, मनोरमा, चंचल, देव शर्मा समेत कई एथलीट से उम्मीदें हैं क्योंकि ये एएफआई के मानकों पर खरे उतर रहे हैं। सभी एथलीट तैयारी में जुटे हैं।
गौतमबुद्ध नगर बीते कुछ वर्षों में एथलेटिक्स के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ जिला बनकर सामने आया है। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय, राज्य और अंतर-जिला प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है। स्प्रिंट, लॉन्ग जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और मिडिल डिस्टेंस रेस जैसे इवेंट्स में जिले के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। एएफआई की ओर से जारी क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड को ध्यान में रखते हुए जिले के कोचों ने खिलाड़ियों की तैयारी को और अधिक मजबूत करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सदस्य व कोच सोनू भाटी का कहना है कि जिले के एथलीट नियमित अभ्यास, वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धति और फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। साथ ही एएफआई की ओर से जारी निर्देशों को ध्यान में रखकर तैयारियों में जुटे हैं। कई खिलाड़ी पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर एएफआई के तय मानकों के आधार प्रदर्शन कर चुके हैं, जिससे क्वालिफिकेशन की उम्मीदें और प्रबल हो गई हैं।

ये हैं मानक
मानकों में 100 मीटर दौड़ पुरुष के लिए 10.16 सेकंड, महिला के लिए 11.54 सेकंड निर्धारित किए गए हैं। इसमें 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर दौड़, 3000 मीटर स्टीपल चेज, लॉन्ग जंप, हाई जंप, ट्रीपल जंप, पोल वॉल्ट, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, हेमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, 4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले आदि के क्वालिफाइंग मानक जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों से उम्मीद ज्यादा
सीनियर एशियन चैंपियनशिप में 400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक विजेता दुजाना गांव निवासी जय नागर, 100 व 200 मीटर दौड़ में सूरजपुर के देव शर्मा, 400 मीटर बाधा दौड़ में ग्रेटर नोएडा की चंचल भाटी आदि कई एथलीट प्रतिभाग कर सकते हैं। जिले के एथलीट तय मानकों से भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जय नागर केरल में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कैंप शिविर में शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें