नोएडा। महामाया बालिका इंटर कॉलेज में 11वीं में प्रवेश के इच्छुक छात्राओं के लिए दाखिले का एक और मौका आने वाला है। कॉलेज जल्द ही खाली सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके बाद निर्धारित तिथि पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके आधार पर छात्राओं का चयन होगा। उपप्रधानाचार्य डॉ. छाया जैन ने बताया कि 11वीं में 40 प्रतिशत सीटें खाली हैं। जिन छात्राओं का नामांकन नहीं हो सका, वे आवेदन कर सकती हैं। ब्यूरो