फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अहंकार का विनाश और भगवान की माया का प्रभाव सबसे बड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन जिले की रामलीलाओं में नारद मोह और श्रवण कुमार प्रसंग का हुआ मंचन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। जिले में अधिकतर रामलीलाओं में पहले नवरात्र के साथ मंचन का शुभारंभ हुआ। पहले दिन गणेश वंदना के साथ ही नारद मोह और श्रवण कुमार प्रसंग का मंचना हुआ। हालांकि, कई कमेटियों ने शनिवार और रविवार को मंचन की शुरुआत कर दी थी। वहीं, अलग-अलग सेक्टरों और सोसाइटियों में भी मंचन की शुरुआत हो गई।
सेक्टर-21ए और सेक्टर-62 में सांसद डॉ. महेश शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। मंचन में चौपाइयों के माध्यम से नारद मुनि के मोह को दर्शाया गया। हिमगिरि गुहा एक अति पायनि, वह समीप सुरसरि सुहावनि। आश्रम परम पुनीत सुहावा देखि देवरिषि मन अति भावा। जब नारद मुनि तपस्या के लिए एक जगह की तलाश करते हैं तो हिमालय की एक गुफा के पास बहती हुई गंगा नदी के तट पर स्थित एक सुंदर आश्रम से उनका मन भा जाता है। इस चौपाई में गोस्वामी तुलसीदास ने मुनि के मोह को बताया की उनका मन आनंदित हो उठा और वह वहीं बैठकर तपस्या करने लगे।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर पाई स्थित रामलीला मैदान पर सोमवार को श्री राम शरणम् नामक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंचन में भगवान श्रीराम को समर्पित गीत संगीत एवं नृत्यों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में गायक हरेंद्र नागर, राजस्थान के प्रसिद्ध लोक नर्तक वसीम खान, सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम एवं कत्थक प्रस्तुति साहिल शर्मा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य भगवान श्रीराम की महा आरती की दिव्य प्रस्तुति दी। इस मौके पर दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, मुख्य संस्थापक गोस्वामी सुशील महाराज आदि मौजूद रहे। नारद मोह के मंचन से कलाकारों ने संदेश दिया कि अहंकार का विनाश और भगवान की माया का प्रभाव सबसे बड़ा है। इसलिए अहंकार नहीं करना चाहिए।
वहीं, दादरी के रेलवे रोड स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज प्रांगण में लव कुश धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा चल रही रामलीला मंचन में राम लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ यज्ञ की रक्षा के लिए जाते नजर आए। साथ ही राक्षसी ताड़का का वध का मंचन भी हुआ। मुंबई से पहुंचे कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर मनमोहक मंचन कर रहे है और राम जानकी का विवाह होता है। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष पवन बंसल, महामंत्री केशव गोयल, अंकित अग्रवाल, मयंक गर्ग, भूपेंद्र मंगल, अजय गर्ग, धर्मेंद्र शर्मा, यजमान टीकाराम शर्मा, गौरव गर्ग, रिशु गोयल, डॉक्टर राकेश, डॉक्टर नीरज आदि लोग मौजूद रहे।


सोसाइटियों में भी शुरू हुआ मंचन

सेक्टर-46 की श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के मंचन का भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने शुभारंभ किया। चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने बताया कि दशरथ शम्बरासुर युद्ध के साथ मंचन की शुरुआत हुई। वहीं, सेक्टर-12 में बजरंग रामलीला समिति की ओर से पहले दिन श्रीरामचरित मानस के बाल कांड का मंचन किया गया। सेक्टर-62 में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि पहले दिन पूजा के बाद ऋषि मुनियों पर अत्याचार का मंचन हुआ। इसी तरह श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा नोएडा स्टेडियम में 40वें वर्ष का भव्य रामलीला महोत्सव गणेश पूजन के साथ आरंभ किया गया। वहीं, महर्षि रामलीला समिति के अध्यक्ष रामेंद्र ने बताया कि महर्षि आश्रम में पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन किया गया।
-

माता सीता का किरदार मुस्लिम लड़की निभाएगी
ग्रेटर नोएडा के साइट चार स्थित सेंट्रल पार्क रामलीला मैदान में 23 सितंबर से होने वाली रामलीला में इस बार माता सीता का अहम किरदार मुस्लिम लड़की के द्वारा निभाया जाएगा। लीला मंचन में यूपी पुलिस के दारोगा के साथ ही जीएसटी विभाग के अधिकारी भी मंचन करेंगे। रामलीला की शुरुआत 23 सितंबर को विभिन्न स्कूल के 700 से अधिक छात्रों के द्वारा भक्ति व देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम के साथ होगी। भगवान श्रीराम ने जाति-धर्म का भेद भुलाकर सभी को अपना माना था। श्री राललीला कमेटी भगवान राम के इसी संदेश के साथ आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन



रबूपुरा में आज से शुरू होगा मंचन



रबूपुरा (संवाद)। श्री रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंगलवार को मंच पर रामलीला महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा जो की 3 अक्तूबर तक चलेगा। पब्लिक इंटर कॉलेज के पास रामोत्सव मैदान में होने वाले मंचन में भगवान श्री गणेश की आरती, महर्षि गौतम, जनक बाजार व सीता के स्वयंवर आदि प्रसंगों की प्रस्तुति की जाएगी। मुरादाबाद के ऋषि देव शर्मा के कुशल निर्देशन में 35 से अधिक कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। कृषि देव शर्मा ने बताया कि इस बार रामलीला मंचन के दौरान संवाद पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस बार श्रीराम का किरदार मोहित शर्मा, मां सीता का किरदार नवस्वी जैन, हनुमान का किरदार निशांत कुमार, रावण का किरदार डायरेक्टर ऋषि देव शर्मा, परशुराम का किरदार सर्विस द्विवेदी व मेघनाथ का किरदार देवांश कुमार निभाएंगे। कमेटी के प्रधान विजय तायल ने बताया कि कमेटी के मुख्य संरक्षक नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह व नगर पंचायत के चेयरमैन शशांक सिंह होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें