ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल की ओर से आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सात साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 23-24 सितंबर को आयुशारदा की मेजबानी करेगा। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में वरिष्ठ स्वास्थ्य पेशेवरों, प्रशासकों, नीति विशेषज्ञों और सरकारी प्रतिनिधियों को ज्ञान का आदान-प्रदान करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही योजना कार्यान्वयन में परिचालन चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक साथ लाएगी। शारदा अस्पताल के अध्यक्ष पीके गुप्ता ने कहा कि पहले दिन आयुष्मान भारत के मूल सिद्धांतों, डिजिटल स्वास्थ्य एकीकरण, मुफ्त स्वास्थ्य सेवा में नैतिक चुनौतियों और निजी अस्पतालों की भूमिका पर सत्र होंगे। उन्होंने बताया कि हर महीने 1,200 से अधिक आयुष्मान भारत लाभार्थी शारदा अस्पताल में उपचार प्राप्त करते हैं। इसमें डायलिसिस, ऑन्कोलॉजी, जनरल सर्जरी, रेस्पिरेटरी मेडिसिन और जनरल मेडिसिन जैसी विशेषज्ञताएं शामिल हैं। ब्यूरो