संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। गोरखपुर में आयोजित सीआईएससीई यूपी रीजनल शूटिंग (गर्ल्स) टूर्नामेंट-2026 में नोएडा की तेजन बहनों ने शानदार प्रदर्शन किया। सेक्टर-135 स्थित द श्रीराम मिलेनियम स्कूल की छात्राओं ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
अंडर-17 वर्ग में मैरा तेजन ने रजत, जबकि अंडर-14 वर्ग में कैना तेजन ने कांस्य पदक हासिल किया। 17 से 19 अगस्त तक आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता के मुकाबले सेंट जूड्स स्कूल और गोरखपुर शूटिंग अकादमी में हुए। दोनों बहनों का चयन सीआईएससीई नेशनल शूटिंग (गर्ल्स) टूर्नामेंट-2026 के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2 से 4 सितंबर तक गोरखपुर में होगी। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। सफलता के बाद दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई हैं।