ग्रेटर नोएडा(संवाद)। एनटीपीसी दादरी परियोजना से प्रभावित 24 गांवों के किसानों की सालों से चली आ रही समस्याओं को लेकर भारतीय किसान परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम मेधा रुपम की अध्यक्षता में एनटीपीसी के अधिकारियों से वार्ता की।
किसान नेता सुखवीर खलीफा ने कहा कि किसानों को समान मुआवजा व समान रोजगार व 10 प्रतिशत विकसित प्लाट, भूमि विस्थापितों को फ्री बिजली देने, 200 बेड का मल्टी अस्पताल एवं भू विस्थापियों के बच्चों को स्कूल शिक्षा आदि समस्याओं को रखा गया। अनूप राघव ने बताया कि एनटीपीसी के अधिकारियों का किसानों के प्रति रवैया सकारात्मक नहीं है। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज खारी ने कहा कि एनटीपीसी और कमेटी ने सिफारिश दी थी वह भी लागू नहीं हुई है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता राघव ने कहा एनटीपीसी दादरी के अधिकारियों ने सेक्टर 24 धरने के दौरान किसानों से जो वायदे किए थे वो भी पूरे नहीं किए। भारतीय किसान परिषद के एनटीपीसी के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने हसनपुर नाले की सफाई का मुद्दा उठाया।