फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सदस्यता फार्म पर 100 रुपये अतिरिक्त वसूली का फैसला वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी में एओए चुनाव की प्रक्रिया को लेकर विरोध शुरू
विज्ञापन

- निवासियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत कर चुनाव अधिकारी को हटाने की मांग की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया का विरोध बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने चुनाव अधिकारी पर सदस्यता फार्म देने की एवज में फीस के अलावा 100 रुपये अतिरिक्त वसूलने का आरोप लगाया था। शिकायत पर डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स ने जांच का आश्वासन दिया था। निवासियों का कहना है कि चुनाव अधिकारी ने 100 रुपये नहीं लेने का आदेश जारी किया है। आदेश से साबित हो गया कि 100 रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे थे। अब निवासियों ने चुनाव अधिकारी को हटाने की मांग की हैं।
विज्ञापन


निवासी मनीष कुमार और विजय चौहान का आरोप है कि सोसाइटी में एओए चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने मुख्य मत्स्य अधिकारी आशीष मौर्य को चुनाव अधिकारी बनाया हुआ है। आरोप है कि सदस्यता फीस 1000 रुपये है। उसी में सदस्यता फार्म भी देना है, लेकिन चुनाव समिति 100 रुपये अतिरिक्त ले रही है। जबकि यूपी अपार्टमेंट एक्ट में इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में चुनाव समिति से जानकारी मांगी तो बताया गया कि चुनाव अधिकारी की तरफ से 100 रुपये निर्धारित हैं। निवासियों ने इसकी शिकायत डिप्टी रजिस्ट्रार से की। आरोप है कि शिकायत के बाद चुनाव अधिकारी ने 100 रुपये लेने के आदेश को निरस्त कर दिया है। शनिवार को इसका एक आदेश जारी किया गया। अब निवासियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार से चुनाव अधिकारी को हटाने की मांग की है। वहीं निवासियों ने कुछ बाहरी लोगों को भी चुनाव प्रक्रिया में शामिल करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने नोटिस जारी कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें