फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गतिरोध खत्म, गोसाईगंज बाईपास का एक लेन दुर्गापूजा से पहले खुलेगा

Thu, 18 Sep 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
50- कोतवाली परिसर गोसाईगंज में बैठक में मौजूद समिति के पदा​​​धिकारी व अन्य- संवाद - फोटो : पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन पर फाल्ट दुरुस्त करते कर्मी।
विज्ञापन
गोसाईगंज। अयोध्या-अंबेडकरनगर फोरलेन बाईपास मार्ग पर गोसाईंगंज में शिवमंदिर को शिफ्ट करने के विवाद का बुधवार को हल निकल आया है। लोकनिर्माण विभाग की ओर से शिव मंदिर को मुआवजा दिए जाने पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही दुर्गापूजा से पहले बाईपास के एक लेन को आवागमन के लिए खोल देने का भी फैसला किया गया। इससे त्योहार में गोसाईंगंज बाजार में जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

शिव मंदिर व हनुमान मंदिर समिति की बैठक कोतवाली परिसर में तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह व कोतवाली प्रभारी शारदेंदु दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई दिनों से चले रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया। समिति के लोग फोरलेन निर्माण का विरोध कर रहे थे। आरोप था कि उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि लोक निर्माण विभाग शिव मंदिर समिति को दो लाख रुपया मुआवजा के रूप में देगा। बैठक में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार अग्रवाल,जूनियर इंजीनियर मुन्ना पाल, राघवेंद्र सिंह, संजय पराग, रविंद्र कुमार, सियाराम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें