फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंगन, बाली और साड़ी से हुई कुएं में मिली लाश की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बचरा ग्राम पंचायत के सेमरिया टोला में कुएं से मिली युवती की लाश की सोमवार को शिनाख्त हुई। वह पिछले मंगलवार को घर से निकली थी। इसके बाद से उसका पता नहीं था। हाथ के कंगन, बाली और साड़ी से भाई ने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के कारणाें की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को सेमरिया टोला में एक अज्ञात युवती का शव कुएं में मिला था। शव काफी सड़ गया था। उसके गर्दन में रस्सी के सहारे पत्थर बंधा था। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सोमवार को थाने पहुंचे सड़क टोला निवासी अवधेश ने युवती की पहचान अपनी बहन संतोषी (18) के रूप में की। अवधेश ने बताया कि संतोषी मंगलवार को बभनी के सड़क टोला गांव से निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। वह सेमरिया कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंची, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि मृतका की शिनाख्त की जा चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें