फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले की बेटियों ने खो-खो में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर की बालिका टीम बनी विजेता, बालक टीम भी टॉप-8 में पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दीपावली से पहले गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने जिले को बड़ी उपलब्धि दिलाई है। हरदोई में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर खो-खो चैंपियनशिप-2026 में गौतमबुद्ध नगर की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, बालक वर्ग की टीम ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए प्रतियोगिता के अंतिम आठ में जगह बनाई। प्रतियोगिता का आयोजन खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से किया गया।
बालिका टीम की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने मेहनत, लगन और टीम भावना के दम पर यह सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के साथ टीम कोच, मैनेजर और टीम लीडर को बधाई दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामेंद्र नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजब सिंह भाटी और कृष्णजीत नागर, उपाध्यक्ष अरुण शर्मा और कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

इस मौके पर संयुक्त सचिव हेमंत शर्मा, मंगल चौधरी और रितिका भाटी, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अदिति सिंह, प्रमोद कुमार, सनी कुमार, सोनू नागर और अशोक नागर ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें