फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिन बरसे उड़ गए काले बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। आसमान में रोजाना काले बादल छा रहे हैं लेकिन ठीक-ठाक बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। ग्रेटर नोएडा में रोजाना बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। रोजाना आसमान में काले बादल छाए हुए है लेकिन बारिश नहीं हो रही है। हालांकि यमुना सिटी में बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे हल्की बारिश हुई लेकिन दोपहर बाद तेज धूप ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई येलो जोन में पहुंच गया है। ग्रेनो का एक्यूआई 105 पहुंच गया है। यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि अगर बारिश नहीं हुई तो फिर वायु प्रदूषण बढ़ेगा। बारिश नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार को मौसम काफी गर्म रहा। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप निकलने के कारण उमस ने लोगों को बेहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें