फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोरी कला में कैंटर लूटकर बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। तावडू- भिवाड़ी रोड पर खोरी कला में नाइट कर्फ्यू के दौरान कार सवार चार-पांच बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर कैंटर गाड़ी को लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कैंटर मालिक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खुर्शीद निवासी खोरी कला थाना तावडू ने बताया कि भिवाड़ी में उसका ट्रांसपोर्ट कार्यालय है। उसके पास चार से पांच गाड़ियां हैं। गत चार-पांच मई की देर रात करीब 12 बजे वह अपनी एक आइशर कैंटर गाड़ी को लेकर भिवाड़ी से खोरी कला अपने घर आ रहा था। भिवाड़ी बॉर्डर क्रॉस करने के बाद तावडू थाना की सीमा में पहुंचा तो एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार चार से पांच युवकों ने उनकी गाड़ी जबरन रुकवा ली। एक बदमाश के हाथ में देसी तमंचा था, जबकि अन्य हाथ में डंडे लिए थे। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा तानकर जेब से 7200 रुपये निकाल लिए। वहीं मोबाइल छीनकर रास्ते में फेंक दिया। सभी ने मुंह को कपड़े से ढका हुआ था। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें कार में डाल दिया। वहीं एक बदमाश उनकी गाड़ी को तावडू की ओर ले गया। कार सवार अन्य बदमाश देर तक उन्हें घुमाते रहे। आखिर में नया गांव राजस्थान में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गाड़ी में लगे जीपीएस के मुताबिक उनकी गाड़ी की आखिरी लोकेशन गांव शिकारपुर में मिली, लेकिन वहां पहुंचने पर गाड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें