फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाहनों से जानलेवा स्टंट करने का क्रेज युवाओं में सिर चढ़कर बोल रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाहत में स्टंटबाजी के मामले बढ़े
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाहत ट्रैफिक पुलिस के लिए आफत बनती जा रही है। ट्रैफिक पुलिस से मिले आंकड़ों के अनुसार सड़कों पर वाहनों से जानलेवा करतब (स्टंट) दिखाने का क्रेज युवाओं में सिर चढ़कर बोल रहा है। युवाओं को सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और उससे धन कमाने की चाहत खतरनाक स्टंटबाजी की ओर तेजी से धकेल रही है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार आमतौर पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा गया कि यह शहर की व्यस्त सड़कों को खतरनाक स्टंटबाजी के लिए चुनते हैं। यह अपनी जान को खतरे में तो डालते ही हैं साथ ही चलते लोगों की जान को भी जोखिम में डालते हैं। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होना आम बात बनती जा रही है। जिनमें लोग पुलिस को टैग कर दोषियों के खिलाफ जांच की मांग करते हैं।
विज्ञापन

इन बढ़ते मामलों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अब सोशल मीडिया पर निगरानी बनाए रखने के लिए एक अलग टीम गठित कर दी है। यह टीम सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे ऐसे वीडियो पर नजर रखेगी और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई भी सुनिश्चित करेगी। यदि पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो स्थिति और भी चिंताजनक दिखती है। वर्ष 2023 में जनवरी से अगस्त तक ऐसे कुल 76 मामले सामने आए थे। 2024 में यह संख्या बढ़कर 126 हो गई। वहीं 2025 में केवल अगस्त माह तक ही 200 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

आरसी और डीएल भी किए जा रहे निलंबित
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इनमें से 15 मामलों में मुकदमे भी दर्ज किए जा चुके हैं। ट्रैफिक पुलिस ने अब इन पर कठोर कदम उठाते हुए कई मामलों में संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को लिस्ट भेज दी है, जबकि कुछ मामलों में वाहन की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) तक निलंबित कर दी गई है। इन खतरनाक हरकतों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चलाती है।

बीते महीनों आए खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो

-2 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा में दो वाहन चालकों के स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने 69,500 रुपये का भारी भरकम चालान के साथ साथ दनकौर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया।
-27 सितंबर को सेक्टर-142 इलाके में एक लाल रंग की कार से दरवाजा खोलकर बाहर निकल खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने 35 हजार रुपये का चालान काटा था।
-9 जुलाई को ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके में दो वाहनों के खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें ट्रैफिक पुलिस की ओर से कुल 1 लाख 20 हजार रुपये का चालान काटा गया था।
विज्ञापन

अब बात आंकड़ों की
साल मामले (संख्या में)
2023 76

2024 126

2025 200 (जनवरी से अगस्त तक)
खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाती है। यदि ऐसे वीडियो सामने आते हैं तो उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें