फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिल्डर के निर्माण पर अदालत ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा एक में कावेरी बिल्डर पर अदालत ने निर्माण को लेकर रोक लगा दी है। सिविल जज सीनियर डिवीजन ने 28 मई को अगली सुनवाई में बिल्डर को पेश होने का आदेश दिया है। आरडब्ल्यूए ने बिल्डर पर ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने के आरोप लगाए थे। इसे लेकर आरडब्ल्यूए ने जिला न्यायालय गौतमबुद्ध नगर में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि गेट नंबर चार के पास ग्रीन बेल्ट पर कावेरी बिल्डर ने अतिक्रमण करने के साथ पेड़ों को काट दिया था। ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण से सेक्टर के लोगों को परेशानी हो रही थी। मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को ज्ञापन भी सौंपा था। साथ ही बिल्डर की शिकायत जनप्रतिनिधियों से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय ने मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें