फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोचिंग सेंटर से एसी के दस आउटर यूनिट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र स्थित कोचिंग सेंटर से एसी के दस आउटर यूनिट चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोचिंग से जुड़ी वंदना माहेश्वरी ने पुलिस से शिकायत की है कि सेक्टर-18 स्थित एनएस बिल्डिंग के पहले और दूसरे तल पर कोचिंग सेंटर हैं। यहां आईएएस समेत अन्य प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को पढ़ाया जाता है। कोचिंग सेंटर का संचालन वह खुद करती हैं। बिल्डिंग की छत पर एसी के दस आउटर यूनिट लगे हुए थे। कुछ दिन पहले महिला छत पर पहुंची, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई थी। सभी आउटर चोरों ने चुरा लिए थे। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें