फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दुकानों पर कंपनी ने पकड़ी नकली हार्पिक-लाइजोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। घरेलू उत्पाद हार्पिक, लाइजोल और कोलिन बनाने वाली कंपनी रेकिट बेंकीसर इंडिया प्रा.लि. कंपनी की टीम ने मसूरी में दो दुकानों पर छापेमारी की। मौके से भारी मात्रा में नकली उत्पाद पकड़े गए हैं। पुलिस ने नकली उत्पाद जब्त कर दोनों दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रेकिट बेंकीसर इंडिया प्रा.लि. कंपनी जांच एजेंसी सेमिता लीगल कंपनी के जांच अधिकारी निश्चय जैन ने मसूरी थाना क्षेत्र की गार्डन एन्क्लेव पुलिस चौकी के साथ आकाश नगर डासना में छापेमारी की। टीम ने सोनी जी ट्रेडर्स पर छापेमारी की। जहां दुकान संचालक विनय सोनी निवासी आकाश नगर मसूरी से पूछताछ के बाद दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी में हार्पिक मार्का 500 मिली के नौ नग, हार्पिक 200 मिली के 33 नग, हार्पिक एक लीटर दो नग, लाइजोल 500 मिली के सात नग और कोलिन 200 मिली चार नग बरामद किए। बरामद सामान से एक-एक नग को मौके पर सील कर नमूने के रूप में सुरक्षित किया गया। इसके बाद टीम ने राणा किराना स्टोर पर छापा मारा। संचालक सुरेश राणा निवासी आकाश नगर से पूछताछ कर हार्पिक मार्का एक लीटर के तीन नग, 500 मिली के 49 नग, 200 मिली के 38 नग, कोलिन एक लीटर के 10 नग और 500 मिली पांच नग नकली उत्पाद के बरामद किए गए। जांच अधिकारी निश्चयन जैन ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बरामद उत्पादों की तुलना के लिए रेकिट बेंकीसर कंपनी के ओरिजिनल उत्पाद (हारपिक, लाइजोल व कोलिन) भी थाने में जमा किए गए हैं। निश्चय जैन ने बताया कि कंपनी को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि आकाश नगर क्षेत्र में नकली सफाई उत्पादों की बिक्री हो रही है। इसी सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि कंपनी के जांच अधिकारी निश्चय जैन की दी तहरीर के आधार पर दुकानदार विनय सोनी तथा सुरेश राणा के खिलाफ कॉपीराइट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें