फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नीट-जेईई पास करने वाले छात्र मुख्यमंत्री ने किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली सरकार के स्कूलों के 1391 छात्रों ने नीट, 730 ने जेईई मेन्स पास किया
विज्ञापन


- शिक्षा क्रांति से सफल छात्रों की संख्या बढ़कर तीन गुना हुई- आतिशी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नीट-जेईई परीक्षा पास करने वाले दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों के साथ शनिवार को संवाद किया। इन छात्रोें को सम्मानित करने के साथ नीट-जेईई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 30 छात्रों को मुख्यमंत्री ने स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र भी दिए।
त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ पहुंचे छात्रों ने अनुभव साझा करने के साथ मुख्यमंत्री को भविष्य की अपनी योजनाएं भी बताईं। मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के बिना कोई भी देश तरक्की नहीं कर सकता है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 1,391 छात्रों ने नीट परीक्षा पास की है, जबकि 730 ने जेईई मेन्स और 106 बच्चों ने जेईई एडवांस क्लीयर किया है। यह बच्चे देश का भविष्य हैं और यही अपनी प्रतिभा से भविष्य में दिल्ली और देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

नीट के 1391 सफल छात्रों में से 458 लड़के हैं और 933 लड़कियां। वहीं जेईई मेन्स के सफल 730 छात्रों में से 607 लड़के और 123 लड़कियां हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2021 में जेईई एडवांस क्लीयर करने वाले 64 बच्चे व मेन्स क्लीयर करने वाले 384 बच्चे थे। इसी तरह 2021 में नीट क्लीयर करने वाले 496 बच्चे थे।
एएसओएसई के छात्रों का प्रदर्शन शानदार


केजरीवाल ने बताया कि पश्चिम विहार स्थित आरपीवीवी के पीयूष झा ने नीट परीक्षा में अखिल भारतीय श्रेणी में 88वीं रैंक (श्रेणी रैंक-3) हासिल की है, जबकि उसी स्कूल के जिब्राइल आलम ने नीट में अखिल भारतीय श्रेणी में 91वीं रैंक हासिल की है। दक्षिण पुरी एक्सटेंशन स्थित एसवी के गौरव कुमार ने जेईई एडवांस में अखिल भारतीय स्तर पर 51वीं रैंक हासिल की है और वो आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करेंगे। इसी तरह राधे श्याम पार्क स्थित जीएसबीवी के आस्तिक नारायण ने जेईई एडवांस में अखिल भारतीय स्तर पर 193वीं रैंक हासिल की है। डॉ. बीआर अंबेडकर स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस स्कूल के छात्र पहली बार जेईई और नीट परीक्षा में शामिल हुए। एएसओएसई से 143 छात्रों ने जेईई मेन्स क्वालिफाई किया है, जबकि इनमें से 24 ने जेईई एडवांस क्वालिफाई किया है। 187 छात्रों ने नीट भी क्वालिफाई किया है।

आतिशी ने लिया छात्रों से फीडबैक


इस मौके पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों से उनका फीडबैक लिया। दिल्ली सरकार के स्कूल से नीट-जेईई क्वालिफाई करने वाले छात्रों का आंकड़ा तीन गुना बढ़ गया है। यह उपलब्धि गरीब परिवारों से आने वाले लाखों बच्चों को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


इन छात्रों को किया सम्मानित


केजरीवाल ने जेईई एडवांस में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र गौरव कुमार, पूरन मयूर, विराट कल्सन, जयेस राज सिंघल, अक्षत मीणा, पराग जगरवाल, रमेश कुमार दास, सक्षम मैत्री, पृथ्वीराज, तनुज चौहान को सम्मानित किया। वहीं, नीट में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र पीयूष झा, मोहम्मद जिबरैल आलम, मोहम्मद राहिल आलम, अमानुल हक, आरती, हिमांशु, देवेश कुमार मीणा, दीपांशु, विकास कुमार झा, दिवाकर को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें