फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिवालयों में हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की मनोकामना की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। भगवान शिव के पावन महीने सावन के मौके पर ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शिवालय तड़के से ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। शिव भक्तों ने शुक्रवार सुबह से सेक्टर-सोसाइटियों में स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना की और परिवार और देश की सुख-समृद्धि की मनोकामना की।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1, 2, अल्फा-1,2, गामा-1, 2, डेल्टा-1,2, ईटा-1,2, नॉलेज पार्क के अलावा दादरी, तिलपता, सादुल्लापुर, बिसरख समेत ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी ऐस डिवीनो, रक्षा अडेला, गौड़ सिटी, फ्लोरा हाइटेज, एसकेए मेट्रो विले, एनआरआई रेजीडेंसी के अलावा अन्य सोसाइटियों में बने शिव मंदिरों में भक्तों की सुबह से भीड़ देखने को मिली। शहर के प्रमुख मंदिरों में मंगला आरती के बाद ही दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। भक्तों ने भगवान शिव को फूल माला, बेल पत्र, शमी पत्र, जल-दूध आदि चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की मनोकामना मांगी। इस दौरान कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतजाम


सावन के चलते मंदिरों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मंदिरों में पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ ही महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई। इसके अलावा मंदिरों में आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए अंदर जाने का रास्ता अलग से दिया गया था और बाहर निकलने के लिए रास्ता दूसरा रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें