फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में 17 से 26 सितंबर तक लगेगा बलदेव छठ मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के दाऊजी मंदिर में बलदेव छठ मेला 17 से 26 सितंबर तक लगेगा। आयोजन समिति इसकी तैयारियों में जुटी है। मेले में आसपास के गांवों और अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को जेवर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ दाऊजी मंदिर और मेला परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस टीम ने मेले में श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले रास्तों, भीड़ जुटने वाले स्थानों और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम को निर्देश दिए कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें