गाजियाबाद। स्वीकृत नक्शे के विपरीत अवैध निर्माण के खिलाफ शनिवार को जीडीए ने सिहानी के सद्दीकनगर में बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। सहायक अभियंता रुद्रेश शुक्ला ने बताया कि सिहानी सद्दीकनगर में लगभग 16 बीघे में देवेंद्र त्यागी व अन्य के द्वारा प्लाटिंग की जा रही थी। चेतावनी के बाद भी निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन
कृषि भूमि पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर सड़क बनाने का काम किया जा रहा था। वहीं लगभग 2000 वर्ग गज में बने फार्म हाउस को भी ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस खदेड़ दिया। ब्यूरो