फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होम्स 121 में फ्लैट की सील खोलने पहुंची प्राधिकरण की टीम का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
-एओए पदाधिकारियों ने सीईओ और एसीईओ से मुलाकात कर समस्याएं बताईं
विज्ञापन

-कहा, सोसाइटी के अधूरे काम पूरे कराने के बाद ही सील खोली जाए


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। होम्स 121 में डब्ल्यू टावर का 2302 फ्लैट पिछले दो साल से सील है। इस फ्लैट को खोलने के लिए दो मई शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण की टीम पहुंची तो सोसाइटी की एओए और निवासियों ने विरोध किया। इस दौरान कहा गया कि पहले सोसाइटी के अधूरे कार्यों को बिल्डर की ओर से पूरा किया जाए। इसके बाद सील फ्लैट खोला जाएगा। इस संबंध में सोसाइटी की एओए ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से मुलाकात भी की।

सोसाइटी के एओए अध्यक्ष चक्रधर मिश्र ने बताया कि सोसाइटी के अंदर 2022 में नोएडा प्राधिकरण की ओर से डब्ल्यू टावर का 2302 फ्लैट और बिल्डर का साइट ऑफिस सील किया गया था। इस सील फ्लैट को खोलने के लिए बीते शुक्रवार, दो मई को नोएडा प्राधिकरण की टीम पहुंची। इस दौरान लोगों ने विरोध किया और हमने पहले अधूरे काम पूरे करवाने के लिए कहा इसके बाद फ्लैट डी-सील किए बिना टीम वापस हो गई। चक्रधर मिश्र ने बताया कि जिस ऑर्डर के आधार पर फ्लैट डी-सील करने टीम आई थी यह ऑर्डर करीब डेढ़ साल पुराना है। 24 जनवरी 2024 के इस ऑर्डर में लिखा था कि बिल्डर को महीने के अंदर आईएफएमएस का पैसा वापस करना होगा। सोसाइटी का हैंडओवर पूरा करना और रिपेयरिंग का काम एक महीने में प्रमुखता से खत्म करना होगा। इसमें लिखा था यह कार्य पूरे होने के बाद फ्लैट डी-सील कर दिया जाएगा। हालांकि अबतक यह सभी कार्य पूरे नहीं हुए हैं लेकिन डी-सील करने के लिए नोएडा प्राधिकरण की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण में रखी मांग
चक्रधर मिश्र ने बताया कि हमने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और एसीईओ से मुलाकात के दौरान बताया कि सोसाइटी के अंदर 1732 कुल फ्लैट हैं लेकिन अबतक 120 फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हुई है। बिल्डर पर आईएफएमएस का ब्याज समेत पांच करोड़ से अधिक बकाया है। यह अनुरोध किया कि जब तक एजीसी प्राधिकरण के आदेशों का पूरी तरह से पालन नहीं करता, तब तक उक्त फ्लैट की डी-सीलिंग रोक दी जाए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि एजीसी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
-
वान्या दीक्षित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें