फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण ने खाली कराई करीब 6,000 वर्ग मीटर जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीटी के आदेश पर हुई कार्रवाई, हिंडन के डूब क्षेत्र में हो रहा था अवैध निर्माण
विज्ञापन

डूब क्षेत्र में अवैध कालोनी बसा रहे थे काॅलोनाइजर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बसाई जा रही काॅलोनी के निर्माण को बुधवार को ग्रेनो प्राधिकरण ने तोड़ दिए। करीब दो घंटे तक बुलडोजर से कार्रवाई कर करीब छह हजार वर्गमीटर जमीन खाली कराई गई है। डूब क्षेत्र में निर्माण होने से रोकने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर कार्रवाई की गई।
एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि सुबह के समय ग्रेनो प्राधिकरण के परियोजना व भूलेख विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई कराई। हैबतपुर के खसरा संख्या 280 व 287 की जमीन पर यह कार्रवाई की गई। प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि कॉलोनाइजर यहां अवैध रूप से कालोनी बसाने के लिए भूखंड बेच रहा है। कुछ निर्माण भी यहां कर लिए गए थे। हिंडन डूब क्षेत्र में अतिक्रमण को रोकने के लिए एनजीटी की तरफ से आदेश भी दिए गए हैं। इनका अनुपालन करते हुए प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीईओ ने आमजन से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें