नोएडा। सेक्टर-144 में अवैध दुकानें चल रही हैं। स्थानीय आरडब्ल्यूए ने शुरू में यह मुद्दा उठाया लेकिन आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरडब्ल्यूए महासचिव भगत सिंह तोंगड़ ने बताया कि सेक्टर के चारों ओर अलग-अलग सड़काें पर 50 से अधिक दुकानें लगतीं हैं। यह बगैर अनुमति के लग रहीं हैं। प्राधिकरण से एक बार फिर पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सेक्टर के बाहर प्रवेश द्वार पर शराब की दुकान खुलने से यहां लोगों को असुरक्षा हो रही है। ब्यूरो
-
स्कूल बसों से परेशानी, डीसीपी ट्रैफिक को लिखा पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-50 में निजी स्कूल की बसों की आंतरिक सड़कों पर पार्किंग से यातायात व्यवस्था खराब हो रही है। इस संबंध में आरडब्ल्यूए ने डीसीपी यातायात को पत्र लिखकर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता ने बताया कि ब्लॉक-ई में संचालित स्कूल की बसों को आंतरिक सड़कों पर खड़ा किया जाता है। सेक्टर-50 में चार स्कूल संचालित हैं। सुबह और दोपहर के वक्त बच्चों को बसों से पिक एंड ड्रॉप की वजह से जाम की स्थिति बनती है। निवासियों का वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ब्यूरो