फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देकर बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटैट सेंटर में मंगलवार को ओडिसी नृत्य की मोहक शाम सजी। कार्यक्रम को अनंथा कथा शीर्षक से आयोजित किया गया। इसमें संगीत नाटक अकादमी के बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित कलाकार विनोद केविन बच्छन ने ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति का निर्देशन उनकी गुरु और प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना गुरु रंजन गौहर ने किया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भारतीय पौराणिक कथाओं, भावनाओं और लय के माध्यम से शाश्वत कथाओं को सजीव रूप में मंच पर प्रस्तुत किया गया। भगवान शिव के तांडव से लेकर देवी दुर्गा की शक्ति और सीता की भक्ति तक, प्रत्येक दृश्य ने ओडिसी की गहराई और सौंदर्य को उजागर किया। पल्लवी और अभिनय के अद्भुत संयोजन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उनके गुरु रंजन गौहर ने कहा, कि अनंथा कथा केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि परंपरा की निरंतरता का प्रतीक है। दर्शकों ने नृत्य, संगीत और भावनाओं के इस अद्भुत संगम को खड़े होकर सराहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें