फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुखार से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो भाई-बहन अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। मोहल्ला शहीद नगर में सोमवार को बुखार से पीड़ित एक किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। 15 वर्षीय सुहेला पुत्री नईम खान को तीन दिन से तेज बुखार था। परिजनों का कहना है कि उसे डेंगू का संदिग्ध बुखार था, हालांकि अस्पताल ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
परिजनों के अनुसार, प्रारंभिक उपचार के लिए सुहेला को रबूपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे बुलंदशहर के झाझर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में चिकित्सकों ने नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (निम्स मेडिकल कॉलेज) रेफर कर दिया। सोमवार को उपचार के दौरान सुहेला की मौत हो गई। दोपहर बाद शहीद नगर कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परिवार के दो अन्य बच्चे छह वर्षीय अलफैज और सात वर्षीय माहीम भी बुखार से पीड़ित हैं और फिलहाल बुलंदशहर के झाझर स्थित राणा नर्सिंग होम में भर्ती हैं। दादा शौकीन ने बताया कि दोनों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

रबूपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी से मरीज परेशान
रबूपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी के कारण स्थानीय लोगों को उपचार के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को अक्सर जिला अस्पताल या निजी चिकित्सकों के पास जाना पड़ता है। कस्बे के निवासियों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि रबूपुरा स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में तैनात चिकित्सक डॉ. लेखराज सिंह ने बताया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को आवश्यकता अनुसार चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है और प्रत्येक मामले की जांच भी कराई जाती है। उन्होंने कहा कि किशोरी की मौत का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें