फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परीक्षा के लिए जिले में पहुंचीं उत्तरपुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : तीन लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाएं जीजीआईसी सेक्टर-12 में रखी गईं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जनपद में बृहस्पतिवार को उत्तरपुस्तिकाएं पहुंच गईं। उत्तर पुस्तिकाओं को नोएडा के जीजीआईसी सेक्टर-12 में रखा गया हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से उत्तरपुस्तिकाओं को शनिवार से सभी केंद्रों पर पहुंचाया दिया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले में 60 केंद्र बनाए गए हैं।



जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं जिले में आ चुकी हैं। उन्हें नोएडा के जीजीआईसी सेक्टर-12 में रखवा दिया गया है। जल्द उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण कराया जाएगा। जल्द ही प्रवेश पत्र भी आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से आरंभ होकर 12 मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 42,674 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। उत्तरपुस्तिकाओं में इस बार कई बदलाव करते हुए उन्हें वहीं आकार दिया दिया गया हैं जिसमें विद्यार्थी वर्षभर लिखते हैं। यानी उत्तरपुस्तिकाओं का आकार क्षैतिज नहीं रखकर लंबवत किया गया है। इससे उन्हें लिखने में सहूलियत होगी। सभी केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें