फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पंच लगाएंगी जिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की बॉक्सर जिया बैसोया कर्नाटक में आयोजित स्कूली राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के लिए बॉक्सर का चयन राज्यस्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से कर्नाटक के बंगलुरू स्थित सेंट क्लैरेट प्री विश्वविद्यालय में 6 से 9 फरवरी तक राष्ट्रीय स्कूली मुक्केबाजी (अंडर-19) चैंपियनशिप कराई जाएगी। ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित सादोपुर गांव निवासी जिया बैसोया भी अंडर-19 कैटेगरी में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके पिता विकास बैसोया ने बताया कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 24 से 26 सितंबर 2025 तक राज्य स्कूली बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बेटी ने अंडर-19 कैटेगरी में खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। उसी के आधार पर उसका चयन यूपी बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ। शिविर में भी बेहतर प्रदर्शन करने पर जिया ने यूपी टीम में अपना स्थान पक्का किया है। वह शुक्रवार से राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के लिए रिंग में उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें