फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ के आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दनकौर के गांव पीपलका सूरतपुर में घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास के आरोप में तलब किए गए आरोपी गौरव को जिला अदालत ने जमानत दे दी। 2023 में वादिनी ने आरोप लगाया था कि 9 फरवरी 2021 की शाम गांव में वॉलीबॉल खेलने के दौरान विवाद हो गया। विरोध करने पर गौरव समेत अन्य आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट के दौरान वादिनी के साथ छेड़छाड़ की गई और उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया गया। साथ ही सिर पर फावड़े से वार कर जान से मारने की कोशिश की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने अंतिम आख्या लगा दी थी, जिस पर वादिनी ने प्रोटेस्ट पिटीशन दायर की गई थी। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि विवाद आपसी कहासुनी का था और आरोप बढ़ा-चढ़ाकर लगाए गए हैं। अभियोजन ने जमानत का विरोध करते हुए आरोपों की गंभीरता पर बल दिया, लेकिन अदालत ने मामले की परिस्थितियों और सह-आरोपी को मिली जमानत को ध्यान में रखते हुए गौरव की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें