नोएडा। रायन इंटरनेशनल स्कूल में मोंटेसरी दीक्षांत समारोह और वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन कर अभिभावकों का मनमोह लिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य और संगीत कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में संगीत नाटक यू आर स्पेशल ने विशिष्टता और दयालुता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सिम्फनी बाय द सी और ऊर्जावान क्लोजिंग कोरस के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल के पूर्व छात्र भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में रायन ग्रुप ऑफ स्कूल्स की निदेशक सोनल पिंटो, सीबीएसई दिल्ली वेस्ट जोन के आईटी निदेशक आई मार्गरेट कैथरीन, राष्ट्रीय अकादमी पुरस्कार विजेता अमित दत्त आदि शामिल हुए। ब्यूरो