लव से आरोपियों ने की थी मारपीट, इलाज के दौरान हुई थी मौत
(अदालत से)
ग्रेटर नोएडा। गैर इरादतन हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी नितिश भाटी उर्फ नितिश कुमार उर्फ जादू की जमानत खारिज कर दी है। अदालत ने नितिश की प्रथम जमानत याचिका को अपराध की गंभीरता देखते हुए अस्वीकार कर दिया।
अभियोजन के अनुसार, 3 नवंबर 2025 की शाम ग्रीन फील्ड स्कूल के पास लव कुमार उर्फ लव गुरु और गौरव अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान आरोपी सचिन गुर्जर, नितिश भाटी और अन्य साथी कार से आए और लव के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद लव की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, गौरव के बचाने पर सचिन ने पिस्टल से फायर कर दिया था। गोली गौरव के पैर में लगी थी। मामले की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने आरोपी को जमानत देने से मना कर दिया। ब्यूरो