फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग मिटा, पत्नी लड़ रही जिंदगी से जंग: ग्रेनो में थार ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत

Mon, 21 Sep 2026 10:06 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

सोमवार शाम ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार की टक्कर से स्कूटी सवार नीरज (40) की मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर घायल हैं। स्कूटी को टक्कर मारने वाला थार चालक फरार है, पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोमवार शाम तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार करीब 40 वर्षीय नीरज की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद थार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम बिसरख कोतवाली क्षेत्र के इटैड़ा गोलचक्कर के पास नीरज अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार थार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में उपचार के दौरान नीरज की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, उनकी पत्नी का उपचार जारी है। घटना के बाद थार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को कब्जे में लेकर उसके पंजीकरण नंबर के आधार पर चालक की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस हादसे की वास्तविक वजह और थार की रफ्तार का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ और टक्कर के समय थार की गति कितनी थी। वहीं बिसरख कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें