फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टैंक फुल कराकर भागा थार चालक, सेल्समैन की बाइक को पांच किमी तक घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी करके दबोचा, थार पर नंबर प्लेट भी नहीं थी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित रघुनंदन पेट्रोल पंप पर शुक्रवार शाम थार गाड़ी चालक ने पहले टैंक फुल कराया फिर ऑनलाइन भुगतान करने का बहाना बनाकर भागने लगा। पंप के सेल्समैन ने बाइक से उसका पीछा किया तो आरोपी ने टक्कर मार दी। इससे सेल्समैन घायल हो गया और उसकी बाइक थार में फंस गई। आरोपी करीब पांच किमी तक बाइक को घसीटते हुए ले गया। पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के अनुसार, सिकंदराबाद कोतवाली के जौली गांव निवासी हर्ष (22) शुक्रवार को अपने मामा के घर दुजाना गांव आया था। शाम करीब साढ़े छह बजे वह थार लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा और टैंक फुल करने को कहा। उसके बाद उसने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। बताया गया कि पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन कुलदीप शर्मा भुगतान मशीन लेने के लिए अंदर गए। इसी दौरान मौका पाकर हर्ष भाग निकला। इस पर कुलदीप शर्मा ने बाइक से उसका पीछा किया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हर्ष चिटहेरा बाईपास की ओर भाग रहा था तभी सेल्समैन उसके बराबर पहुंचा। इस पर आरोपी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे कुलदीप सड़क पर गिर गए। इसमें वह घायल हो गए। उनकी बाइक थार में फंस गई। आरोपी बाइक को घसीटते हुए ले जा रहा था तो चिंगारियां उठती रहीं थीं। लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। उधर सूचना मिलते ही बादलपुर पुलिस ने संभावित रास्तों पर घेराबंदी की। पीछा करते हुए थार को रोक लिया और वाहन को कब्जे में ले लिया। आरोपी बिना नंबर की थार से फर्राटा भर रहा था। आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर कोट पुलिस चौकी लाया गया जहां से बादलपुर कोतवाली पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सेल्समैन का उपचार जारी:
कुलदीप को अस्पताल भेजा गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने भुगतान करने में असमर्थता की बात कही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के संबंध में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें