फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: थाईलैंड की महिला दुकानदार ने पड़ोसी पर लगाया परेशान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाईलैंड की महिला दुकानदार ने पड़ोसी पर लगाया परेशान करने का आरोप
विज्ञापन

सेक्टर-75 का मामला, थाई दूतावास से की शिकायत, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-75 स्थित एक मॉल में कपड़े की दुकान चलाने वाली थाई महिला ने पड़ोसी दुकानदार व मॉल के कर्मचारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। थाई एंबेसी में शिकायत करने के बाद कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं मॉल प्रबंधन का कहना है कि आरोप तथ्यहीन है। पड़ोसी दुकानदार ने पहले ही महिला दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-45 में रहने वाली थाईलैंड की नागरिक अजरा सियावाला अपनी बेटी शिमोना के साथ सेक्टर 75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में चार कियोस्क किराये पर ली हुई है। इनमें कपड़े की दुकान चलाती हैं। आरोप है कि मॉल के कर्मचारी अमित त्यागी, राहुल त्रिपाठी, विनीत जाजोदिया, राज डागर व पड़ोसी दुकानदार गौरव अरोड़ा परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि ये लोग दो कियोस्क भी तुड़वाने में लगे हुए हैं और कई बार लाइट भी कटवा चुके हैं। विरोध करने पर अमित 1.50 लाख रुपये ब्रोकर चार्ज की मांग करता है। वहीं पड़ोसी दुकानदार गौरव का कहना है कि उन्होंने मॉल में दो कियोस्क ली है तब से अजरा उन्हें परेशान कर रही है। दोनों मां-बेटी दुकान के सामने आकर रोते हुए फर्जी वीडियो बनाती हैं। मॉल प्रबंधन की तरफ से बताया गया है कि महिला के आरोप बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि यह दो पक्षों के बीच का दुकान को लेकर विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें