फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईजीएल कनेक्शन काटने का डर दिखाकर सेवानिवृत्त अधिकारी से 12 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएल कनेक्शन काटने का डर दिखाकर सेवानिवृत्त अधिकारी से 12 लाख की ठगी
विज्ञापन

साइबर थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। आईजीएल कनेक्शन काटने का डर दिखाकर साइबर जालसाजों ने सेवानिवृत्त अधिकारी से 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने मोबाइल हैक कर दस बार में अलग अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी निवासी ब्रजभूषण प्रसाद गुप्ता बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हैं। 11 जुलाई को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड का कर्मचारी बताया और बकाया बिल जमा न होने पर एक घंटे के अंदर गैस कनेक्शन काटने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद कथित कर्मचारी ने व्हाट्सएप कॉल पर एक और दो नंबर बटन दबाने को कहा। भुगतान के लिए शिकायतकर्ता के पास एक लिंक भेजा गया और जरूरी जानकारी फॉर्म में भरने के लिए कहा। इसके बाद कहा कि इस पर 12 रुपये का भुगतान कर दें तब छूट मिलेगी। जैसे ही 12 रुपये का भुगतान किया, वैसे ही ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद खाते से 12 लाख 30 हजार रुपये दस से अधिक बार में ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें