फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से टीबी मरीजों की जांच प्रभावित

विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-39 ​स्थित जिला अस्पताल के बाहर अपनी मांगो को लेकर धरना देती एनएचएम  व एएनएम कर्
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

-जिले में करीब 10 जांच केंद्रों पर ताला लगने का दावा, दवाओं की उपलब्धता पर भी संकट, आशाओं और किसान परिषद ने दिया समर्थन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की लगातार हड़ताल से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। बच्चों के टीकाकरण, एनआरसी और टेलीमेडिसिन सेवाओं के बाद अब टीबी मरीजों की जांच और इलाज पर भी असर पड़ रहा है। कर्मचारियों के मुताबिक, जिले में टीबी जांच के करीब 10 केंद्रों पर ताला लग गया है। नए मरीजों की जांच नहीं होने से उन्हें जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कुछ स्थानों पर मरीजों को टीबी की दवाएं मिलने में भी परेशानी हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में टीबी की जांच के लिए जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत करीब 13 केंद्र बनाए हैं। जांच और दवा वितरण के लिए एनएचएम के 32 कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारी पांच अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वे कार्य बहिष्कार कर सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय में धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाध्यक्ष डॉ. मतलूब और महामंत्री आशुदीप के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना जारी रखा। पदाधिकारी रविंद्र ने दावा किया कि जिले के सभी टीबी जांच केंद्रों पर ताला लगा है और जांच नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदेश पदाधिकारियों के निर्णय के बाद अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में आपातकालीन सेवाएं भी बंद की जा सकती हैं। लखनऊ में अधिकारियों के साथ वार्ता विफल होने के बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है।

समर्थन में आईं आशा कार्यकर्ता, किसान परिषद भी साथ :
एनएचएम कर्मचारियों के प्रदर्शन में एएनएम पहले से शामिल हैं। अब आशा कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। जिले की करीब 1500 आशा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार से स्वास्थ्य विभाग में धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। वहीं, भारतीय किसान परिषद ने भी कर्मचारियों को समर्थन दिया है। परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राम यादव ने कहा कि किसानों के समर्थन से आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में टीबी मरीजों की जांच और दवाई वितरण हो रही है। सभी जगह नियमित स्टाफ तैनात हैं। मरीजों को कोई परेशानी होने दी जाएगी। -डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, सीएमओ, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें