कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेलवे परियोजना के चार स्टेशनों के निर्माण लिए बृहस्पतिवार को निविदाएं खुलेंगी। परियोजना में कुल 13 स्टेशन हैं, जिनमें से दो स्टेशनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि दो स्टेशनों का निर्माण कार्य चल रहा है। यह परियोजना उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के धारीदेवी, सुमेरपुर, घोलतीर व गौचर स्टेशनों के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को निविदाओं की वित्तीय बिड खोली जाएगी। परियोजना में स्टेशनों का निर्माण चार पैकेजों में किया जा रहा है।
पहले पैकेज के तहत 60 करोड़ की लागत से ब्यासी और शिवपुरी, दूसरे पैकेज में 126 करोड़ की लागत से सौड़ जनासू, मलेथा और श्रीनगर स्टेशन, तीसरे पैकेज में 166 करोड़ की लागत से धारी, सुमेरपुर, घोलतीर व गौचर स्टेशन व चौथे पैकेज में 213 करोड़ की लागत से कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।
परियोजना में कुल 13 स्टेशन हैं, जिनमें से वीरभद्र और योगनगरी का निमार्ण कार्य 2020 में पूर्ण हो चुका है और इन स्टेशनों पर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। वहीं शिवपुरी और ब्यासी स्टेशनों का निर्माण कार्य गतिमान है। सभी रेलवे स्टेशनों के निर्माण की लागत करीब 550 करोड़ रुपये है।
-
- पैकेज तीन के चार स्टेशनों के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को वित्तीय बिड खोल दी जाएगी। परियोजना के सभी रेलवे स्टेशनों का निर्माण 4 पैकेजों के तहत किया जा रहा है। - ओपी मालगुड़ी, उप महाप्रबंधक, सिविल, आरवीएनएल