फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भंगेल एलिवेटेड रोड पर रैंप बनाने के लिए तीसरी बार होगा टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
भंगेल एलिवेटेड रोड पर रैंप बनाने के लिए तीसरी बार होगा टेंडर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-40 अगाहपुर से सेक्टर-82 एनएसईजेड तक बने 4.5 किलोमीटर के भंगेल एलिवेटेड रोड में बरौला टी प्वाइंट पर डायमंड इंटरचेंज बनाने का टेंडर तीसरी बार होगा। दूसरे टेंडर में आई एजेंसियों के दस्तावेज परीक्षण में कम पाए गए। पहले टेंडर में एक एजेंसी ही आई थी।
विज्ञापन


परियोजना में 4 रैँप बनाए जाएंगे और रैंप को पहले से बने रास्तों से जोड़ा जाएगा। 55.98 करोड़ की लागत की परियोजना का टेंडर नोएडा प्राधिकरण ने 19 मई को किया था। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक नोएडा एलिवेटेड रोड की तरह इस एलिवेटेड रोड पर भी 500-500 मीटर के सीधे रैंप बरौला टी प्वांट पर बनने हैं। रैंप बन जाने से 7 एक्स सेक्टरों 74-79, 107, 101, 104, 42,47, 48, 49 व हाजीपुर, बरौला, सलारपुर गांव बीच में एलिवेटेड रोड से जुड़ जाएंगे। एलिवेटेड के नीचे की दादरी रोड, विश्वकर्मा रोड पर वाहनों का दबाव और जाम की समस्या दूर होगी। वाहन चालकों का सफर सीधे होने से कम दूरी और कम समय में पूरा हो होगा। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि जल्द तीसरी बार टेंडर जारी होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें