फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इस माह तैयार हो जाएगा ग्रेनो वेस्ट का अंडरपास, टेस्टिंग शुरू

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट ​स्थित किसान चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास ।  फाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

इस माह तैयार हो जाएगा ग्रेनो वेस्ट का अंडरपास, टेस्टिंग शुरू
-ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर बन रहे अंडरपास का काम 90 प्रतिशत हुआ पूरा
-30 जुलाई के बाद शुरू हो सकता है ट्रायल, 15 अगस्त को शुरू होने की उम्मीद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर बन रहा अंडरपास इस माह बनकर तैयार हो जाएगा। प्राधिकरण का दावा है कि 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। इस समय बारिश के दौरान टेस्टिंग का काम चल रहा है। लीकेज और जलभराव पर नजर रखी जा रही है। अफसरों का कहना है कि 15 अगस्त को अंडरपास शुरू करने की तैयारी चल रही है। अंडरपास शुरू होने से किसान चौक पर लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। वहां से रोजाना नोएडा, गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा आने-जाने वाले हजारों वाहन निकलते हैं। इस कारण जाम बढ़ता जा रहा है। किसान चौक पर अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है, जो बिसरख से तिगरी जाने वाले रास्ते पर बन रहा है। बिसरख की तरफ रैंप बनकर तैयार है। जबकि गौड़ सिटी की तरफ रैंप का कुछ हिस्सा बाकी है। केनोपी लगाने का काम चल रहा है। करीब 114 केनोपी लगाई जाएंगी। 27 केनोपी लगाने का काम पूरा हो गया है। बारिश के दौरान अंडरपास में कितना पानी आ रहा है और कितनी देर में पंप उसे बाहर निकाल रहे है, यह परखा जा रहा है। अगर पानी ज्यादा आता है तो बड़े पंप लगाए जाएंगे। ताकि एक इंच से अधिक पानी जमा नहीं हो सके। अंडरपास का काम 30 जुलाई तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें