फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए दूसरी बार टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए दूसरी बार टेंडर जारी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-150 में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे। इसके लिए करीब 7.18 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। प्राधिकरण ने पहले भी इसके लिए टेंडर जारी किया था।
विज्ञापन

योजना के तहत सेक्टर में करीब 26 स्थानों पर इन स्पीड ब्रेकरों का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहनों की गति कम करने के लिहाज से ये टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाए जाने हैं। नए सेक्टर के रूप में विकसित हो रहे सेक्टर 150 में हालांकि अभी कई हाइराइज सोसाइटियां बन गई हैं, जिनमें लोग भी रह रहे हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाए जाने हैं। यहां पर वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई है। कई आंतरिक सड़कों और चौराहों पर वाहनों की तेज रफ्तार लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि टेंडर जारी किया गया है। टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर यहां की सड़कों के लिए बेहतर रहेंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें