रबूपुरा। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए हादसे में मृत छात्र -छात्राओं की याद में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने श्रद्धांजलि सभा की। इस दौरान समिति व व्यापारियों ने छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। व्यापारियों ने हादसे को अत्यंत पीड़ा दायक बताते हुए कहा कि ऐसी दुर्घटनाएं केवल परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को आघात पहुंचाती हैं। श्रद्धांजलि सभा में ओमवीर सिंह, अश्वनी कौशिक, सुधीर तौमर, दीपक शर्मा, घनश्याम दास, हेमंत मित्तल, मोनू सिंघल, हरिओम शर्मा, योगेश जैन, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।