फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्किंग व कैंटीन के लिए निविदा आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जनपद न्यायालय परिसर में पार्किंग और कैंटीन के संचालन के लिए इच्छुक व्यक्ति अब निविदा प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। नीलामी समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला जज/पोक्सो प्रथम अभिषेक पाण्डेय के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि एक अक्तूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक पार्किंग/स्टैंड-1 और कैंटीन-प्रथम के संचालन के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन

इच्छुक व्यक्ति 7 से 15 सितंबर तक किसी भी कार्यदिवस में शाम चार बजे तक केंद्रीय नजारत, जनपद न्यायालय से निविदा फार्म प्राप्त कर सकते हैं। पार्किंग के फार्म की कीमत 1500 रुपये और कैंटीन के फार्म की कीमत 1000 रुपये निर्धारित है। शुल्क नकद जमा करना होगा। आवेदन के साथ पात्रता और निर्धारित शर्तों से संबंधित दस्तावेज लगाने होंगे। निविदाएं 20 सितंबर शाम चार बजे तक जमा की जा सकेंगी। प्राप्त निविदाएं 25 सितंबर को शाम 4:30 बजे न्यायालय परिसर के मीटिंग हॉल में खोली जाएंगी। इसी दौरान नीलामी बोली की प्रक्रिया भी पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें